..................... बिपाशा बसु ने करवा चौथ पर शेयर की रोमांटिक Photo, बताया- करण सिंह ग्रोवर भी रखते हैं व्रत Bipasha Basu share karwa chauth special photo video with husband karan singh grover - Hindi Filmibeat

बिपाशा बसु ने करवा चौथ पर शेयर की रोमांटिक Photo, बताया- करण सिंह ग्रोवर भी रखते हैं व्रत

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने करवा चौथ स्पेशल फोटो वीडियो शेयर कर भी दी हैं। उन्होंने पिछले साल की कुछ फोटो वीडियो शेयर कर फैंस को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी। इन फोटो में बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर को छलनी में से देख अपना व्रत खोलती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक फोटो भी शेयर किया है। इस तस्वीर में उनके हाथ में पूजा की थाली भी नजर आ रही हैं।

बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, हैप्पी करवा चौथ। पिछले साल की करवा चौथ की शानदार यादें। हमनें चांद को देखा और अपना व्रत खोला। परंपरा के मुताबिक फैमिली डिनर था और हम उसमें शामिल हुए। करण हमेशा मेरे उत्साह और जोश को पूरा करते हैं। हम दोनों ही हर साल एक दूसरे के लिए व्रत करते हैं। साथ ही खूबसूरत बंधन को निभाते हैं। हमेशा की तरह ढेर साल प्यार।

bipasha-basu-

बता दें बिपाशा बसु पूरे रीति रिवाज के साथ करवा चौथ का व्रत करती हैं और हर साल की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं। फैंस को भी बेसब्री से एक्ट्रेस की तस्वीरों का इंतजार रहता है। हालिया पोस्ट में तो उन्होंने ये भी साफ किया कि उनके पति भी उनके लिए फास्ट रखते हैं।

बता दें बॉलीवुड में करवा चौथ की धूम हर साल ही देखने को मिलती हैं। शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु, रवीना टंडन, मीरा राजपूत, कपूर परिवार से लेकर बॉलीवुड इस त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है।

वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड में कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जो करवा चौथ का फास्ट नहीं रखती हैं। उनका मानना है कि प्यार और सम्मान होना किसी रिश्ते में इससे कहीं ज्यादा जरूरी है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, हेमा मालिनी, सोनम कपूर से लेकर ट्विंकल खन्ना जैसी एक्ट्रेस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X