अब गंभीर रोल ही करेंगी बिपाशा!

7 जनवरी को उनकी उम्र 30 हो जाएगी। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचकर विप को लगने लगा है कि अब कुछ सार्थक भूमिकाएं अदा की जाए। इसीलिए उन्होंने तय किया है कि अगर अच्छी भूमिका नही मिली तो फिल्म में काम नही करेंगी।
गौरतलब हो कि वर्ष 2007 में एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब जीतने वाली बिपाशा का कहना है कि वे अब अपनी सेक्सी छवि को हटाना चाहती है।
विप ने 'रुद्राक्ष', 'नो एंट्री', 'ओमकारा' और 'धूम-2' में चुलबुली भूमिकाएं निभायी है। उनकी गंभीर भूमिकाओं में वर्ष 2005 में प्रकाश झा की फिल्म 'अपहरण' और वर्ष 2006 में मधुर भंडारकर की फिल्म 'कारपोरेट' को लिया जा सकता है।
वर्ष 2007 में प्रदर्शित बांग्ला फिल्म 'सब चरित्र काल्पनिक' में गंभीर भूमिका में नजर आई थीं। आगामी फिल्म 'लम्हा' में वे एक कश्मीरी लड़की की भूमिका निभा रही हैं।
बिपाशा की आगामी फिल्मों में 'आ देखें जरा' और 'फ्रीज' शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications