बिपाशा को डर रहता है कहीं उनकी सैंडिल टूट ना जाए!
बिपाशा बासु ने लेक्में फैशन वीक के दौरान मॉडलिंग से जुड़े अपने डर के बारे में बताते हुए कहा "शो में मुझे हरदम डर लगा रहता था कि मेरी सैंडल की हील न टूट जाए, फिर भी मैं रैम्प पर चलती थी। मॉडलिंग की दुनिया में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।" बिपाशा बासु ने लेक्में फै्शन वीक के दौरान अपने पसंदीदा ड्रेस डिजायनर शांतनु-निखिल के लिए रैम्प पर वॉक की थी। उन्होंने 1996 में 'गोदरेज सिंथॉल सुपरमॉडल' प्रतियोगिता और 'फोर्ड मॉडल्स सुपरमॉडल' विश्व प्रतियोगिता जीती थी। बिपाशा ने हिंदी फिल्मों के अलावा तेलुगू, तमिल और बांग्ला फिल्मों में भी काम किया है।
बिपाशा बासु की हाल ही में आत्मा फिल्म रिलीज हुई थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता नहीं मिली। 'आत्मा' फिल्म में बिपाशा बासु के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में बिपाशा बासु ने एक मां का किरदार निभाया था जिसका पति मर गया था और उसकी एक छोटी बेटी थी। एक दिन उसके पति की आत्मा वापस आती है और अपनी बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती है। बिपाशा बासु अपनी बेटी को बचाने की पूरी कोशिश करती है। बिपाशा बासु एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और एक अच्छी मॉडल भी।


Click it and Unblock the Notifications












