बिपाशा की आत्मा में कोई राज़ नहीं!

बिपाशा बासु की आने वाली फिल्म 'आत्मा' भी सुपरनैचुरल पावर वाली फिल्म है और इसमें भी बिपाशा बासु लोगों को जमकर डराने वाली हैं लेकिन बिपाशा बासु का कहना है कि आत्मा और उनकी बाकी हॉरर फिल्मों काफी अंतर है किसी भी तरह की समानता नहीं है। बल्कि ये फिल्म और इसमें उनका किरदार बिल्कुल अलग है। सुपर्ण वर्मा की फिल्म आत्मा में बिपाशा बासु माया का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में बिपाशा बासु के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। बिपाशा ने ये भी कहा कि दर्शक जब उनकी आत्मा को देखेंगे और उसकी तुलना राज़ फिल्म सीरीज से करेंगे तो वो खुद ही समझ जाएंगे कि दोनों फिल्मों में क्या अंतर है।

बिपाशा बासु ने कहा भले ही 'राज़ 3' और आत्मा दोनों फिल्में हॉरर फिल्में हैं लेकिन निर्देशक विक्रम भट्ट और सुपर्ण वर्मा दोनों का नजरिया काफी अलग है। सिर्फ यही नहीं राज़ 3 में बिपाशा के किरदार शोनाया और आत्मा में बिपाशा के किरदार माया में भी काफी अंतर है। बिपाशा ने कहा कि ये गलत बात है कि एक हॉरर फिल्म की तुलना दूसरी फिल्म से करें। हॉरर एक ऐसा क्षेत्र है जहां आप काफी कुछ चीजे एक्सप्लोर कर सकते हैं। आत्मा फिल्म में भी काफी कुछ अलग है।

बिपाशा से जब पूछा गया कि वो लगातार हॉरर फिल्में क्यों कर रही हैं तो उन्होंने कहा "मैंने यह बात तय कर ली थी कि राज़ 3 के बाद मैं कोई भी सुपरनैचुरल फिल्म नहीं करुंगी। जब सुपर्ण मेरे पास आत्मा की स्क्रिप्ट लेकर आए तो मैंने मन बना रखा था कि मैं यह फिल्म नहीं करुंगी। लेकिन सुपर्ण के स्क्रिप्ट नैरेशन ने मुझे चौंका दिया।" बिपाशा बासु वैसे भी अपनी इन सुपरनैचुरल पावर वाली फिल्मों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर लगातार काफी अच्छी सफलता अर्जित कर रही हैं और उम्मीद है कि आने वाले समय में भी बिपाशा बासु इसी तरह कामयाबी हासिल करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X