क्या सलमान खान की नई गर्लफ्रेंड बिपाशा बसु!
इन दिनों सलमान मियां बॉलीवुड की बिल्लो रानी पर खासा मोहित हो गये हैं अरे ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि फिल्मी पंडितों का कहना है और इसके पीछे बहुत बड़ी वजह है क्योंकि सलमान मियां, अचानक से बिपाशा बसु पर मेहरबान हो गये हैं, उन्होंने बिपाशा बसु को सेलिब्रिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने भाई सोहेल खान की मुंबई टीम का ब्रांड अंबेसडर बनाया है।
और यही नहीं उन्होंने बिप्स को अपने रियलिटी शो बिग बॉस में आने का भी निमंत्रण दिया है जिसे बिपाशा बसु ने स्वीकार भी कर लिया है। अब वो बहुत जल्द बिग बॉस में दिखायी भी पड़ सकती हैं, जहां वो अपनी फिटनेस डीवीडी लांच करेंगी।
अचानक से सल्लू मियां, बिप्श पर मेहरबान हो गये हैं इसको लेकर फिल्मी गलियारों में खासी खलबली मची हुई है। बिपाशा और जॉन नौ सालों तक प्रेमी-प्रेमिका रहे और चूंकि जॉन और सल्लू मियां की कभी पटी नहीं इसलिए बिपाशा भी सलमान के कभी नजदीक नहीं आयी लेकिन अब जॉन औऱ बिपाशा अलग-अलग हो चुके हैं ऐसे में अगर बिपाशा सलमान के नजदीक आ रही हैं तो बड़ी बात नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications