Trailer Out: हॉलीवुड फिल्म 'द लवर्स' में होगा बिपाशा का सबसे लंबा लिपलॉक
हिंदी सिनेमा की बिल्लो रानी बिपाशा बसु के क्या कहने वो जहां अपनी आने वाली फिल्म 'क्रियेचर 3डी' को लेकर चर्चा में हैं वहीं दूसरी ओर वो अपने हॉलीवुड फिल्म द लवर्स को लेकर सुर्खियों में हैं।
पहले इस फिल्म का नाम सिंगुलैरिटी था लेकिन अब इसका नाम 'द लवर्स' हो गया है।फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसकी जानकारी बिपाशा ने ही ट्विटर पर दी है।
हॉलीवुड फिल्म 'द लवर्स' में होगा बिपाशा का सबसे लंबा लिपलॉक
फिल्म के बारे में बात करते हुए बिल्लो रानी ने कहा कि इस फिल्म में काम करना शानदार अनुभव था क्योंकि फिल्म उद्योग में काफी लम्बा समय बिता चुकी हूं। लेकिन इस फिल्म ने अभिनय के क्षेत्र में मेरे लिए नई सम्भावनाएं पैदा की हैं।"
फिल्म में वो ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फिल्म निर्माता रोलैंड जोफी की मराठा वारियर में भी नजर आएंगी जिनका नाम तुलसा नायक होगा। बिपाशा के अलावा इस फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता जोश हार्टनेट भी हैं। बिपाशा कहती हैं, "मराठा वारियर में मैं 18वीं शताब्दी के औपनिवेशिक भारत के एंग्लो-मराठा किरदार में नजर आउंगी। सामान्यतौर पर यह फिल्म एक ब्रिटिश सैनिक और मराठा राजकुमारी के प्रेम सम्बंधों पर आधारित है।"
इस फिल्म में बिपाशा के कई गर्मा-गर्म किसिंग सीन होंगे
बिपाशा ने कहा, "कोई भी अभिनेता जोफी के साथ काम करना चाहेगा और मुझे यह फिल्म काफी आसानी से मिल गई। उन्हें मेरी आवाज पसंद थी और उन्होंने फिल्म में मुख्य भूमिका दे दी। 'अजनबी', 'अपहरण', 'कार्पोरेट', 'रेस' और 'बचना ऐ हसीनों' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं बिपाशा कहती हैं कि यह फिल्म उन्हें अचानक ही मिल गई। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में बिपाशा के कई गर्मा-गर्म किसिंग सीन होंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में बिपाशा अपने करियर का सबसे लंबा लिपलॉक सीन देंगी।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/xaIk-rXqmA4?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












