बिपाशा के नये दोस्त बने शाहिद

कई दिनों से बिपाशा किसी के साथ डेट कर रही थीं लेकिन किसी को इस बात की जानकारी नहीं मिल पा रही थी| बिपाशा ने बस यही कहा था कि हां, यह सच है कि उनकी जिंदगी में कोई नया आ रहा है|लेकिन यह नया व्यक्ति कोई और नहीं प्रियंका व करीना से ठोकर खा चुके शाहिद कपूर हैं| जी हां, इन दिनों बिपाशा बसु शाहिद कपूर के साथ साथ हर जगह नजर आ रही हैं|खबर है कि पिछले कई महीनों से बिपाशा ने इस बारे में बताया था कि वह किसी स्वीट इंसान के साथ हैं|
लेकिन इस बारे में किसी ने भी नहीं सोचा था कि वह स्वीट व्यक्ति शाहिद होंगे| बिपाशा ने बताया कि शाहिद उनका ख्याल रखते हैं और बुरे वक्त में उन्होंने साथ भी दिया है|बिपाशा ने हालांकि यह कहा है कि फिलहाल कि शाहिद मेरे अच्छे दोस्त हैं और वे फिलहाल भविष्य में अपने रिश्ते को लेकर खास सीरियस नहीं हैं|
लेकिन खबरें मिलने लगी हैं कि बिपाशा शाहिद में कुछ ज्यादा ही रुचि ले रही हैं.हालांकि दोनों ने अब तक कभी भी साथ में काम नहीं किया है|फिर आप यह सोच रहे होंगे कि दोनों मिले कहां|तो हम आपको बता देते हैं दोनों की मुलाकात शाहिद के ट्रेनर ने कराई थी|शाहिद अपनी फिटनेस का पूरा ख्याल रखते हैं और बिपाशा भी|सो, दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया|


Click it and Unblock the Notifications











