Revealed हमशक्ल्स से काफी निराश हूं, इसलिए नो प्रमोशन- बिपाशा

बिपाशा बासु के स्टेटमेंट के अनुसार - "हमशकल्स के प्रमोशन्स में मेरी गैर मौजूदगी को लेकर जो भी बातें व खबरें चल रही हैं उन सभी को खत्म करने के लिए मैं ये लिख रही हूं। मैं इस बात की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं कि मैं हमशकल्स फिल्म का हिस्सा बनी सिर्फ इसलिए क्योंकि मैंने फिल्म के मेकर्स, निर्देशक सभी पर भरोसा किया। लेकिन फिल्म के लिए डबिंग करने के बाद, जो कि फिल्म में होने के चलते मेरी जिम्मेदारी थी, जब फिल्म का अंतिम परिणाम सामने आया तो वो काफी निराशाजनक था। मुझे नहीं समझ आया कि फिल्म का प्रमोशन कैसे करुं, इसलिए मैंने प्रमोशन्स से दूर होना ही बेहतर समझा।"
"मुझे पूरी उम्मीद है कि हमशकल्स फिल्म आज के युवाओं को काफी पसंद आएगी और एक मजेदार फिल्म साबित होगी। फिल्म से जो भी लोग जुड़े हुए हैं उन्होंने बहुत मेहनत की है। मैं फॉक्स स्टार जिनके साथ मैंने राज़ 3 जैसी सुपर हिट फिल्म दी, और वाशु भगनानी जो कि बेहतरीन निर्माता है, को अपनी तरफ से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। साथ ही मेरे सभी को-स्टार्स सैफ, रितेश, तमन्ना, ईशा, राम कपूर और सभी टेक्नीशियन्स को भी ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देती हूं। कभी कभी कोई सफर आप अंत तक नहीं पूरा कर पाते, हमशकल्स का सफर उनमें से एक है। इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।"
तो बिपाशा बासु के इस स्टेटमेंट से भी कुछ चीजें तो साफ हो गयीं। हमशकल्स से जुड़े सबसे फेमस इंसान यानि साजिद खान का नाम ना लेकर बिपाशा ने साफ कर दिया कि साजिद खान से बिपाशा की असली नाराजगी है। अब देखते हैं साजिद का इस स्टेटमेंट पर क्या रिएक्शन आता है।


Click it and Unblock the Notifications











