बिपाशा बसु के सांवले रंग को लेकर यूजर ने किया कमेंट- एक्ट्रेस ने दे डाला करारा जवाब
कुछ दिनों से लगातार मशहूर फेयरनेस ब्रांड फेयर एंड लवली काफी ज्यादा चर्चा में हैं और इसको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। गौरतलब है कि हिंदुस्तान यूनिलीवर ने शुक्रवार को अपने ब्राण्ड 'फेयर एंड लवली' क्रीम में कुछ फेर बदल करते हुए इससे 'फेयर' शब्द हटा दिया था। बस इसके बाद से इसको लेकर चर्चा शुरु हो गई थी और कई सितारों ने इसपर अपनी अपनी राय रखी थी।
रंगभेद पर बढ़ावा देने वाली इस खबर के बार में बिपाशा बासु भी बोलीं थीं। बिपासा बसु ने जब इस मामले में अपनी बात कही तो वो काफी वायरल हो गई। उनके इस पर अब ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर ने बिपाशा बासु के रंग को लेकर काफी भद्दा कमेंट किया था जिसके बाद बिपासा ने मुंह तोड़ जवाब दिया है।

ट्रोलर ने बिपाशा के लिए लिखा था कि.. 'गोरा दिखने के लिए आपने अपनी स्किन पर लाइटनिंग की है और इसके साथ साथ व्हाइटनिंग ट्रीटमेंट भी करवाया है... आप खूबसूरत हो।'


Click it and Unblock the Notifications