वो कौन थी रीमेक- ऐश्वर्या राय बच्चन को झटका, बिपाशा बासु ने कर दिया फिल्म से रिप्लेस
Recommended Video

काफी समय से इस बात की चर्चा चल रही है कि फिल्म वो कौन थी की रीमेक बन रही है और इस फिल्म में ऐश्वर्या लीड रोल में नजर आने वाली है। खबर है कि ऐश्वर्या राय बच्चन को काफी बड़ा झटका लगा है और वो इस फिल्म में नहीं है बल्कि किसी और को ये फिल्म मिल चुकी है। जी हां हम बात कर रहे है अभिनेत्री बिपाशा बासु की जो कि इस फिल्म में अब ऐश की जगह नजर आएंगी। फिल्म वो कौन थी कि रीमेक के लिए बिपाशा ने ऐश को रिप्लेस कर दिया है।
बता दें कि इस फिल्म के लिए खबर है कि ऐश ने खुद इस रोल को करने से मना कर दिया है और प्रोजेक्ट छोड़ दिया। फिल्म में क्रि-अर्ज एंटरटेनमेंट के प्रोड्यूसर अर्जुन एन. कपूर भी बिपाशा के साथ अभिनय करते हुए नजर आने वाले है।

बता दें कि ऐशवर्या राय बच्चन ने ये फिल्म इसलिए छोड़ी है क्योंकि वो अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ एक फिल्म की शूटिंग शुरु करने जा रही है जिसक डेट्स क्लैश हो रही थी।
बात करें फिल्म के फ्लोर पर आने की तो प्रेरणा अरोरा और स्टूडियो फाइव एलीमेंट्स इस प्रोजेक्ट को अक्टूबर से शुरु कर सकते है। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रेरणा ने कहा था कि..
"ये हमारी तरफ से मनोज कुमार को ट्रिब्यूट होगा। उन्हें पता है कि हम उनकी फिल्म का रीमेक बनाने जा रहे हैं।" बता दें कि फिल्म वो कौन थी में अभिनेता मनोज कुमार और साधना लीड रोल में नजर आए थे और अब इस फिल्म का रीमेक आ रहा है।
बिपाशा बासु को लोगों ने अक्सर इस तरह के रोल में पसंद किया है और अब देखना ये है कि ये फिल्म क्या कमाल करके दिखाती है।


Click it and Unblock the Notifications












