ड्रामेबाज़ बिपाशा का बचपन और जवानी

By Ajay Mohan

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु कहती हैं कि बचपन में वो बहुत ड्रामेबाज़ थीं। वैसे उन्‍होंने अपने इस गुर का खुलासा कहीं और नहीं बल्कि टीवी शो इंडियाज़ बेस्‍ट ड्रामेबाज के सेट पर किया। इस दौरान वो अपनी आने वाली फिल्‍म आत्‍मा का प्रचार करने आयी थीं।

बिपाशा जल्द ही डरावनी फिल्म 'आत्मा' में नजर आएंगी। बिपाशा शुक्रवार को 'इंडियाज बिगेस्ट ड्रामेबाज' के सेट पर अपनी फिल्म 'आत्मा' का प्रचार कर रहीं थी। उन्होंने कहा, "मैं बचपन में हर चीज के लिए रोती चीखती थी। मेरी मां जानती थीं कि मैं बड़ी ड्रामेबाज हूं, मैं रो-चीखकर जो चाहिए मांगती थी।" बिपाशा ने अपनी फिल्‍म 'आत्मा' के बारे में बताया कि यह एक ऐसी मां की कहानी है जो अपने मृत पति की आत्मा से अपनी बच्ची को दूर रखने के लिए लड़ती है।

खैर यहां तक तो रही उनकी लेटेस्‍ट फिल्‍म की बात, लेकिन बात अगर बचपन की आ ही गई है, तो हम आपको बिपाशा के बचपन की कुछ तस्‍वीरों से भी रू-ब-रू करायेंगे। नीचे तस्‍वीरों में आप देख सकते हैं कि बचपन में बिपाशा कैसी दिखती थीं। वैसे एक महिला के रूप में देखें तो बिपाशा को बच्‍चों से बहुत प्‍यार है। साथ ही वो काफी हेल्‍पफुल नेचर की हैं। उन्‍होंने अपने फिल्‍मी करियर से जो पैसा कमाया, उसमें से कुछ हिस्‍सा एक संस्‍था को दान भी किया है।

जल्‍द ही फिल्‍म 'नो एंट्री में एंट्री' में भी नजर आने वाली बिपाशा के सपोर्टिंग स्‍टाफ के लोग जब-जब मुसीबत में आये, तब-तब बिपाशा उनके घर तक गईं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X