भूतों से डरती हैं बिल्लो रानी बिपाशा

राज जैसी हिट हॉरर फिल्म दे चुकीं एक्ट्रेस बिपाशा बसु को असल जिंदगी में भूतों से बहुत डर लगता है। बिपाशा से जुड़े सुत्रों का मानना है कि बिपाशा अकेले में हॉरर फिल्म देखने से भी कतराती हैं। अगर वह ऐसी फिल्में देख लें, तो वो अपने कमरे में भी नहीं रह सकती।

यह भी कहना है कि बिपाशा बंगाली हैं और बंगाल के कई इलाकों में आज भी लोग तंत्र मंत्र और भूत प्रेत पर बहुत यकीन करते हैं। शायद इसके कारण ही बिपाशा भी भूत प्रेत और जादू में विश्वास रखती हैं और इनसे वो डर जाती हैं।

फिलहाल बिप्स अपनी फिल्म राज 3 में काम कर रही हैं वो इस फिल्म को लेकर काफी सिरीयस हैं। इसे अपने कैरियर की सबसे अहम फिल्म मानकर चल रही हैं। इसलिए वो हॉलीवुड की कई हॉरर फिल्में देख रही हैं। भूत प्रेतों से जुड़े उपन्यास भी उनके पास देखे जा सकते हैं।

इन दिनों बिपाशा के दिलो दिमाग पर भूत ही छाये रहते हैं। बिपाशा इससे पहले राज और जॉन अब्राहम के साथ ऐतबार जैसी हॉरर फिल्म में काम कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X