राज 3 में काम करना सबसे मुश्किल रहाः बिपाशा
बॉलीवुड की बोल्ड बिपाशा बसु ने फिल्म 'राज 3' की शूटिंग पूरी कर ली है और उनकी माने तो यह उनके लिए सबसे मुश्किल काम था। इस फिल्म के निर्माताओं ने शूटिंग के दौरान बिपाशा की काफी मदद की। देखें राज 3 की तस्वीरें
बिप्स का कहना है कि राज 3 मेरे लिए मुश्किल फिल्म रही लेकिन विक्रम भट्ट और महेश भट्ट साहब के सही मार्गदर्शन ने चीजों को आसान कर दिया। मैंने अपने किरदार पर पकड़ बना ली थी।
बंगाली बाला ने भट्ट की विशेष फिल्म्स के साथ आखिरी बार 2003 में 'जिस्म' में काम किया था। 'राज' और 'राज: द मिस्ट्री कंटिन्यूज' की सीक्वल 'राज 3' में बिपाशा इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी।
आपको बता दें कि उनकी पहली इंटरनेशनल फिल्म 'सिंग्युलैरिटी' की झलक भी प्रदर्शित हो गई है। इस फिल्म में वह अमेरिकी अभिनेता जोश हार्टनेट के साथ मराठी वीरांगना की भूमिका में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications











