'रावण' की मंदोदरी बनी बिपाशा
मणिरत्नम की बहुचर्चित फिल्म रावण में मंदोदरी के रोल के लिए बिपाशा बसु को लिया गया है। पहले इस भूमिका के लिए दक्षिण अभिनेत्री नयनतारा को लिया जाने वाला था लेकिन बाद में बिप को ले लिया गया।
फिल्म में मंदोदरी की अहम भूमिका है। कहा जा रहा है कि मंदोदरी ने एक आईटम डांस भी किया है। फिल्म के लिए बिप ने 20 दिनों की शुटिंग की। हालांकि बिप के पास समय की कमी थी लेकिन मणि की किसी भी फिल्म को ठुकराना नहीं चाहती थी।
बिप ने एक महीने पहले ही फिल्म साइन कर लिया था लेकिन मणि की चेतावनी के तहत अब तक छुपाए रखा था। बिप फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित है। बिप के लिए अलग तरह के कास्ट्यूम तैयार किए गए है।
फिल्म में कई बड़े सितारों की मौजूदगी है जिसमें ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन, विक्रम के नाम प्रमुखता से लिए जा सकते है।
More from Filmibeat
abhishek bachchan aishwarya rai अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय नयनतारा बिपाशा बसु मंदोदरी मणिरत्नम रावण विक्रम bipasha basu mandodari mani ratnam nayanthara raavan vikram


Click it and Unblock the Notifications











