बिपाशा और माधवन की जोड़ी को देख दिल से निकली वाह...
जोड़ी ब्रेकर्स की बिपाशा बसु और आर माधवन की जोड़ी ने लाखों लोगों का दिल जीता। मौका था विल्स इंडिया फैशन वीक के चौथे दिन का जब इस जोड़ी ने डिजाइनर रॉकी एस के वैडिंग कलेक्शन को पहन रैम्प पर वॉक किया और खुब वाह वाही बटोरी।
बंगाली बाला बिपाशा लाल और नीले लहंगे में एकदम दूल्हन की तरह लग रही थीं। शेरवानी पहने माधवन भी कुछ कम नहीं लग रहे थे। रैम्प पर ये दोनों एक एक परफेक्ट कपल लग रहे थे। ये दोनों इस शो के शो स्टॉपर थे।
दुल्हन के लिबास में इस मौके पर बिपाशा कुछ इतनी खास लग रही थीं कि लोगों ने उनसे पूछ ही लिया कि वह शादी कब कर रही हैं। तब बिपाशा ने कहा कि वह काफी व्यस्त हैं उनके पास दूल्हा खोजने का भी समय नहीं है। बिप्स ने साफतौर पर कह दिया कि इस काम में माधवन उनकी मदद करने वाले हैं। माधवन मेरे लिए जोड़ी ब्रेकर नहीं वह 'जोड़ी मेकर' हैं।


Click it and Unblock the Notifications











