माधवन के साथ काम करना पसंद है: बिपाशा
बंगाली बाला बिपाशा बसु अपनी फिल्म 'जोड़ी ब्रेकर' के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाने के बाद अब आर माधवन के साथ आगे किसी भी फिल्मों में काम ना करने की खबरों से काफी नाराज हो गईं है। उनका कहना है कि मेरे और माधवन के बीच ऐसी कोई बात नहीं हैं।
दरअसल इस फिल्म में ये जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में पर्दे पर साथ नजर आई लेकिन दर्शकों के बीच इस जोड़ी का दर्शकों के बीच कुछ खास असर देखने को नहीं मिल पाया। खबर तो यह भी आ रही थी बिपाशा ने इस फिल्म के फ्लॉप होने का सारा ठिकरा माधवन के सर पर पटक दिया है।
लेकिन इस तरह की खबरों से परेशान हो चुकी बिप्स ने ट्विटर पर लिखा कि मैं ऐसी खबरों से परेशान हो गई हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि कौन है जो इस तरह की खबरों को फैला रहा है। माधवन मेरे सबसे अच्छे सहकलाकारों में से एक हैं और मैं उनके साथ फिल्म में आगे भी काम करना पसंद करूंगी।


Click it and Unblock the Notifications











