..................... Bipasha Basu pregnant karan singh grover expecting their first child share baby bump photo। बिपाशा बसु प्रेग्नेंट करण सिंह ग्रोवर ने शेयर की बेबी बंप के साथ तस्वीर - Hindi Filmibeat

बिपाशा बसु -करण सिंह ग्रोवर बनेंगे माता-पिता, बेबी बंप के साथ रोमांटिक फोटो- हमारे जीवन की नई रोशनी

काफी समय से हो रही चर्चा के बीच बॅालीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बनने जा रही हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बहुत जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ अपनी पहली तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ अपने जीवन की इस खुशखबरी को साझा किया है। बिपाशा ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस तस्वीर के साथ बिपाशा बसु ने एक भावुक नोट भी लिखा है। बिपाशा ने लिखा है कि एक नया समय। एक नई रोशनी हमारे जीवन के चश्मे में एक और अनूठी छाया जोड़ती है।

Bipasha Basu, Karan Singh Grover,

हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बनाती है। वह आगे लिखती हैं कि हमने इस जीवन को व्यक्तिगत तौर से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले। तब हम दो थे। केवल दो के लिए बहुत अधिक प्यार, हमें देखने के लिए थोड़ा अनुचित लग रहा था।

बिपाशा बसु का मां बनने पर भावुक नोट

बिपाशा बसु का मां बनने पर भावुक नोट

इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे अब तीन हो जायेंगे। हमारे प्यार से सामने आई एक रचना, हमारा बच्चा जल्द ही हमसे जुड़ जाएगा। आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारे जीवन का हिस्सा बनने और हमारे साथ एक और सुंदर जीवन लाने के लिए धन्यवाद। आपको बता दें कि बिपाशा बसु के इस पोस्ट पर करोड़ों लाइक मिल चुके हैं। फैंस करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु को नई जिंदगी शुरू करने के लिए बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात फिल्म साल 2015 में अलोन के सेट पर हुई थी।

साल 2016 में शादी

साल 2016 में शादी

पहले दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार। एक साल में दोनों ने एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया। साल 2016 में बंगाली परंपराओं के अनुसार करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु ने एक दूसरे से शादी की। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के रिश्ते पर कई दफा सवाल उठाया गया। लेकिन दोनों ने हमेशा से अपने रिश्ते को मजबूती से सभी के सामने पेश किया है।

2001 में अजनबी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत

2001 में अजनबी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत

बिपाशा ने साल 2001 में अजनबी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की। हेरा फेरी, ओमकारा और जिस्म बिपाशा की हिट फिल्मों में से एक है। दूसरी तरफ करण सिंह ग्रोवर ने टीवी शो दिल मिल गए, कुबूल है और कितनी मस्त है जिंदगी के साथ कई टीवी शो से लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में उन्हें कसौटी जिंदगी की 2 में मिस्टर बजाज के किरदार में देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X