हरमन बावेजा से ही शादी करेंगी बिपाशा चाहे फिल्म हिट या फ्लॉप!

हरमन बावेजा और बिपाशा बासु पिछले कुछ दिनों में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आए हैं। हरमन का कहना है कि इस तरह से अपने रिश्ते को लेकर मीडिया के सामने आने के पीछे मुख्य वजह थी कि मीडिया उनके रिलेशनशिप को लेकर कुछ भी बोल रही थी। तरह तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं और इस वजह से उन्हें सामने आकर अपने और बिपाशा के रिश्ते को स्वीकार करना पड़ा क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि लोग उन्हें और बिपाशा बासु को लेकर किसी तरह की गलत खबरों को प्रमोट ना किया जाए। वैसे भी हरमन बावेजा की फिल्म ढिश्कियाऊं इस हफ्ते रिलीज होने वाली है ऐसे में हरमन नहीं चाहते कि उनको लेकर किसी तरह की निगेटिव खबरें सामने आएं। इसलिए उन्हें यही उचित लगा कि वो मीडिया के सामने आकर ये स्वीकार कर लें कि वो और बिपाशा एक दूसरे से प्यार करते हैं।

हालांकि हरमन ने अपनी और बिपाशा की शादी को लेकर आ रही खबरों पर कहा कि अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है। जो कुछ भी खबर आ रही हैं वो सब सिर्फ खबरों में ही है असल में ऐसा कुछ है ही नहीं। अभी तक बिपाशा और हरमन ने शादी को लेकर कुछ डिसाइड नहीं किया है खासतौर पर हरमन तो अपने करियर को लेकर इस वक्त काफी सीरियस और फोकस हैं। इसलिए अभी फिल्हाल दोनों अपने करियर को लेकर ही प्लानिंग कर रहे हैं। लेकिन हरमन के अनुसार बिपाशा बासु ने उनके परिवार को ये वादा किया है कि बिपाशा उन्हीं से शादी करेंगी। हरमन के स्टे्टमेंट के अनुसार बिपाशा बासु ने हरमन के घरवालों को कहा है कि फिल्म की सफलता या असफलता से उनके और हरमन के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

बिपाशा बासु अपनी निजी जिंदगी में पहुत ही कैलकुलेटिव हैं। उनके लिए सक्सेस बहुत मायने रखती है। लेकिन हरमन और अपने रिश्ते में शायद बपाशा ने अपनी कैलकुलेशन को साइड कर दिया है और वो अब अपने इस प्यार को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने को तैयार हैं। बिपाशा बासु ने हाल ही में हरमन की इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म ढिश्कियाऊं भी देखी और उसके बाद हरमन की काफी तारीफ भी की। बिपाशा की यही दुआ है कि हरमन की ये फिल्म हिट हो और उन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिले।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X