ट्विटर पर बिपाशा: 'ब्रेकअप' नहीं हुआ
नई दिल्ली। बॉलीवुड की बिल्लो रानी के बारे में मीडिया अनाप-शनाप बातें फैलाए और कोलकाता की यह वीरांगना चुप रह जाए, ऐसा भला हो लकता है। हॉट बेब बिपाशा ने सेक्सी अभिनेता जॉन अब्राहम से बेकअप की खबरों पर कड़ा ऐतराज जताया है। बिपाशा ने सभी तरह की अटकलों को सीधे तौर पर खारिज करते हुए अपना दो टूक बयान दिया कि वह और जॉन एक साथ हैं और बहुत अच्छे हैं।
लेकिन दोस्तों ये बात बिपाशा ने प्रेस के जरिए अपने प्रशंसकों को नहीं बताई है बल्कि अपनी आधिकारिक चूंचूं यानी ट्विटर के जरिए हम क पहुंचाई है। ट्विटर पर डाली गई अपनी हालिया पोस्ट में बिपाशा ने कहा 'मैं जानती हूं कि मुझे आप सभी लोगों से कितना प्यार मिलता हैं। जॉन और मैं साथ है और एकदम ठीक हैं।'
दरअसल पिछले 8सालों से जॉन के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही बिपाशा को अपने सम्बंधों के बारे में अफवाहें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं। मीडिया में च लाई जा रही अपने ब्रेकअप की खब रों से वह कितनी नाराज हैं, इस बात का अंदाजा उनके ट्विटर की पोस्ट से लगाया जा सकता है। वह लिखती हैं, "मुझे आशा है कि आप कृपया इस बात को स्वीकार करेंगे कि हर किसी की जिंदगी और सम्बंध के प्रति सम्मान रखा जाए और उसे मजाक न बनाया जाए। हम सभी अंतत: इंसान हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











