..................... I'm ready for Ranbir: Bipasha | मैं रणवीर के लिए तैयार हूं: बिपाशा - Hindi Filmibeat

मैं रणवीर के लिए तैयार हूं: बिपाशा

By Staff

Bipasha Basu
ऐश भले जोधा अकबर से तारीफ बटोर रही हों मगर बॉलीवुड की एक और सेक्सी बाला बिपाशा बसु का ऐतिहासिक फिल्मों से छत्तीस का आंकड़ा है. करीब पांच साल पहले जेपी दत्ता ने अभिषेक बच्चन और बिपाशा बसु को लेकर द लास्ट मुगल बनाने की घोषणा की थी मगर वह प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया.

फिलहाल इस वक्त बिपाशा न सिर्फ दो ऐतिहासिक फिल्मों में काम कर रही हैं बल्कि यशराज बैनर की एक फिल्म में रणवीर कपूर के साथ भी आ रही हैं. वे अपने सभी प्रोजेक्ट्स को लेकर बहुत उत्साहित हैं. उन्होंने बताया कि यशराज की सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में वे रणवीर कपूर के साथ काम करेंगी. 'मैं रणवीर के लिए तैयार हूं...' बिपाशा ने कहा.

उधर राजकुमार संतोषी ने उनके साथ अशोक बनाने की घोषणा की है. बिपाशा ने कहाः मैं इस कास्ट्यूम ड्रामा को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित हूं. अतीत के किसी किरदार को निभाना किसी अभिनेता के लिए वास्तव में चुनौती भरा होता है. वे इसमें तिष्यारक्षा नाम का चरित्र निभा रही हैं. वे कहती हैं: मैं पूरी फिल्म में हूं और फिल्म की पटकथा बहुत ही जबरदस्त है.

फिलहाल बिपाशा इस वक्त न सिर्फ देश के तीन बड़े निर्देशक मधुर भंडारकर, राजकुमार संतोषी और ऋतुपर्णो घोष के साथ काम कर रही हैं बल्कि उनके पास बॉलीवुड का एक प्रोजेक्ट बेन किंग्सले का ताजमहल भी है. बेस्ट ऑफ लक... बिपाशा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X