'पंख' में अलग दिखेंगी बिपाशा

फैशन डिजाइनर मिगुल ने कहा कि बिपाशा हर फिल्म में अलग दिखना चाहती हैं और इसके लिए वह काफी प्रयोग करती हैं। उन्होंने कहा कि बिपाशा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह उसी प्रकार के फैशन को प्राथमिकता देती हैं, जो उनके लुक पर जंचता है।
सुदिप्तो चट्टोपाध्याय की आगामी फिल्म 'पंख' में बिपाशा एक अलग प्रकार का किरदार निभा रही हैं। मिगुल ने कहा कि इस फिल्म के लिए बिपाशा ने अपने लुक में काफी बदलाव किए हैं। उन्होंने कहा कि बिपाशा ने अपान वजन काफी कम किया, जिससे वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











