प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर बिपाशा बसु का रिएक्शन- 'वजन बढ़ने का मतलब यह नहीं कि मैं प्रेग्नेंट हूं'
बिपाशा बसु की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती नहीं हैं कि उनके प्रेग्नेंसी की अफवाहें शुरु हो जाती है। बीते दिनों अभिनेत्री अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां गुजार कर आई हैं। जहां से उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जहां कुछ लोग बिपाशा की तस्वीरों तारीफ कर रहे हैं, कुछ उनके बढ़े वजन पर सवाल उठा रहे हैं।
हाल ही में बिपाशा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए प्रेग्नेंसी की लगातार उठ रही अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे पता है कि मैं फिटनेस की एंबेसडर हूं। लेकिन एक समय ऐसा भी होता है जब मैं थोड़ा सा वजन बढ़ा सकती हूं। वजन बढ़ाने का यह मतलब नहीं कि मैं प्रेग्नेंट हूं।"

एक्ट्रेस ने कहा, "मेरा पारिवारिक जीवन मेरे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। और मुझे पता है कि मेरे वजन बढ़ने पर मेरे प्रेग्नेंट होने के बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई गई हैं। मुझे पता है कि मैं फिटनेस की एंबेसडर हूं। लेकिन एक समय ऐसा भी होता है जब मैं थोड़ा सा वजन बढ़ा सकती हूं। ऐसा नहीं है कि मैं अनफिट हूं। लेकिन जब तक लोग मुझे मां बने नहीं देखेंगे, तब तक अटकलें हमेशा चलती रहेंगी।"
बिपाशा ने आगे कहा, "वे मेरे लिए एक परिवार की कामना कर रहे हैं और यह एक प्यारा विचार है। अगर ऐसा होना है, तो हो जाएगा। ये अफवाहें मुझे परेशान नहीं करती। वे मेरे बारे में कुछ बुरा नहीं कह रहे हैं। यह सिर्फ इतना है कि मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं, इसलिए ये अफवाहें अफसोस की बात है.."
बिपाशा पिछली बार फिल्म 'डेंजरस' में नजर आईं थीं। वो लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। फिल्मों पर बात करते हुए बिपाशा ने कहा, "मैंने लंबे समय से फिल्मों में नहीं काम किया। यह मेरा खुद का निर्णय था। साथ ही कोविड भी एक बड़ी वजह है। मैं किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती थी। मैं कोई स्क्रिप्ट भी ना सुन रही थी और ना ही लिख रही थी लेकिन अब मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं।"


Click it and Unblock the Notifications
