हरमन से शादी तो करूंगी लेकिन कब वो पता नहीं: बिपाशा बसु
हरमन से शादी तो करूंगी लेकिन कब वो पता नहीं: बिपाशा
बिपाशा ने कहा कि हां हम दोस्त हैं लेकिन मैं घर बसाने के लिए खुद पर दबाव नहीं डाल सकती। बिपाशा ने कहा, "हम दोस्त हैं। यदि दोस्ती नहीं, तो रिलेशनशिप नहीं। यही कारण है कि हमलोग साथ-साथ हैं।" बिपाशा ने कहा, "मुझे नहीं पता मैं घर कब बसाऊंगी। घर बसाने के लिए मैं खुद पर दबाव नहीं डाल सकती। जब ऐसा होगा तो पता चल जाएगा।"
गौरतलब है कि पिछले दिनों खबर आयी थी कि बिपाशा और हरमन इस महीने के अंत तक शादी कर लेंगे। हरमन से पहले बिपाशा अभिनेता जॉन अब्राहम के प्यार में गिरफ्तार थीं वो उनके साथ पूरे नौ साल रिलेशनशिप में थीं लेकिन ना जाने क्यों बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।
फिलहाल बिपाशा का सारा ध्यान विक्रम भट्ट की फिल्म 'क्रियेचर 3डी' में लगा हुआ है जो कि एन एनिमेटड हॉरर मूवी है। फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी हीरो इमरान अब्बास नकवी है। फिल्म 12 सितंबर को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












