अपनी शर्तों के मुताबिक ही लोगों से मिलती हूं: बिपाशा
फिल्मी दुनिया में अपने 10 साल पूरे कर चुकी एक्ट्रेस बिपाशा बसु का कहना है कि बॉलीवुड में उनका कोई भी दोस्त नहीं है जो उनके बेहद करीब हो। आगे वह कहती हैं कि यदि वह किसी फिल्म निर्माता से भी मिलती हैं तो वह अपनी शर्तों के मुताबिक ही मिलती हैं।
बिपाशा ने कहा कि वह जब भी किसी से कोई फंक्शन के दौरान मिलती हैं तो वह सबसे पहले उन्हें अभिवादन स्वरूप हैलो कहती हैं। मैं सभी के साथ बड़े अच्छे से ही पेश आती हूं। लेकिन बाद में ऐसा भी हो सकता है कि मैं अगले दिन उसी व्यक्ति का कॉल रिसिव ना करूं। या फिर मैं उनसे बात करने के लिए मना कर दूं। दरअसल यह सब मैं इसलिए करती हूं क्योंकि इस फिल्म इंडस्ट्री में मेरा कोई दोस्त नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में कोई ऐसा कोई नहीं है, जिसका नंबर मैंने अपने मोबाइल के स्पीड डायल में सेव किया हो। यदि मुझे कोई फिल्म ऑफर की जाती है और उस फिल्म की कहानी मुझे पसंद आती है तो ही मैं उस फिल्म में काम करने के लिए तैयार होती हूं। अगर फिल्म पसंद नहीं आती है तो अगले फिल्म के प्रस्ताव का इंतजार करती हूं।


Click it and Unblock the Notifications












