बिपाशा को नहीं मिला कोई प्यार करने वाला
हाल ही में एक मैगजीन के इंटरव्यू देते समय बिपाशा बासु ने कहा कि प्यार को आप तोड़मरोड़ नहीं सकते। यह कभी भी कहीं भई किसी के साथ हो सकता है। यह कभी भी कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। मैं इस मामले में व्यावहारिक हूं। मैं तीस साल की तो रही नहीं और ना ही मैं टीनेजर हूं। लेकिन प्यार की जहां तक बात है तो वह किसी से अबतक हुआ नहीं है। कुछ ही मर्द ऐसे होते हैं जो अच्छे होते हैं। आपके जीवन में कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जिनसे आप जुड़ते हैं लेकिन जब किसी के साथ पूरी जिंदगी बिताने की बात होती है तो यह उतना आसान नहीं होता है।
बिपाशा बासु कुछ दिनों पहले अपने जन्मदिन पर अपने कुछ खास दोस्तों के साथ गोवा गयीं थीं जहां पर उनका साथ दिया था उनके करीबी दोस्त विक्रम भट्ट भी उनके साथ थे। विक्रम भट्ट और बिपाशा के बीच अफेयर की खबरें भी काफी समय तक सुर्खियों में रहीं। लेकिन बिपाशा या विक्रम ने कभी भी अपने बीच के रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा। जहां तक बात है जॉन अब्राहम की तो बिपाशा ने जॉन अब्राहम के साथ अपने रिलेशन के टूटने की वजह भी किसी को नहीं बताई हालांकि बाद में जब भी जॉन की बात उनसे की जाती तो वो ये कहकर टॉल जातीं कि वो जॉन नाम के किसी शख्स को नहीं जानतीं। अब बिपाशा तो खुलेआम कह रही हैं कि उन्हें अभी तक प्यार हुआ ही नहीं तो शायद बिपाशा अब प्यार की तलाश में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
