बिपाशा बसु के मोबाइल फोन का मिसयूज

जहां तक बात रही जॉन अब्राहम की तो लोगों को इस बारे में गलतफहमी हो रही है कि हम अलग हुए हैं। हाल ही में बिपाशा बसु ने अपने सभी फोन फ्रेंड को मेसेज किया जिसमें उन्होंने लिखा था कि वे पिछले कई दिनों से इन बातों से परेशान हो गयी थीं कि लोग उनके व उनके कैरेक्टर के बारे में तरह तरह की बातें बनाते रहते हैं।
लेकिन अफसोस बिपाशा बसु का यह मैसेज जो सभी लोगों के पास पहुंच रहा है, दरअसल उनके मोबाइल के मिसयूज होने से हो रहा रहै। हुआ यूं कि बिपाशा बसु मध्य प्रदेश में शूटिंग कर रही थी। वे फिलहाल एक इंटरनेशनल फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उसी दौरान उनका मोबाइल गुम हो गया था। उन्होंने होटलग स्टाफ से भी जानने की कोशिश की, लेकिन लोगों को सही जानकारी नहीं मिल पायी। फिर बिपाशा ने दूसरा सेल खरीदा और फिर नंबर बदला। वे जल्द ही एफआइआर करानेवाली हैं, ताकि लोगों को सही बदमाश के बारे में जानकारी मिल सके, जो बिपाशा के फोन का मिसयूज कर रहा है।
गौरतलब है कि बिपाशा पिछले कई दिनों से अपने बारे में अफवाहें सुन कर परेशान हो चुकी हैं और अब फोन के भूला जाने पर भी वह टेंशन में आ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











