विद्या ने किया सन्नी के साथ काम करने से इंकार

जी हां जैसे की सबको पता है कि विद्या बालन सन्नी देओल के साथ उनके सीक्वेल में काम करी थीं लेकिन अब घायल रिर्टन्स में अंतिम क्षणों में इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक उनकी फिल्म डर्टी पिक्चर्स प्रदर्शित नहीं हो जाती है, वे इस फिल्म की शूटिंग में भाग नहीं ले सकती हैं।ये बात तो विद्या पहले भी कह सकती थी लेकिन जब सब कुछ फिक्स हो गया है तब जाकर विद्या ने मना कर दिया। जिससे फिल्म यूनिट का पूरा कार्यक्रम डगमगा गया है।
खैर फिल्म को और ज्यादा ना रोकते हुए अब फिल्म वाले अभिनेत्री बिपाशा बसु से बातचीत कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो अब सन्नी देओल के साथ नायिका के तौर पर बिपाशा बसु नजर आएंगी। देखना दिलचस्प होगा कि सन्नी और विपाशा की इस जोड़ी को लोग क्या रिस्पांस देगें।


Click it and Unblock the Notifications











