बिपाशा बासु का बिकनी प्रेम
बिपाशा बासु को बिकनी में देखने की चाहत लिये हर कोई उनकी फिल्म देखने सिेनेमाहॉल पहुंच जाता है। बिपाशा बासु के पास है भी सेक्सी फीगर जिसपर बिकनी बहुत ही खूबसूरत नज़र आती है। हाल ही में बिपाशा बासु ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान मीडिया को बताया कि उन्हें पहली बिकनी उनके पिता ने गिफ्ट की थी जब वो मात्र 2 साल की थीं। बिपाशा बासु ने कहा कि उन्हें बिकनी पहनना बहुत पसंद है। बिकनी पहनकर उन्हें सूरज की रौशन में समुंद्र किनारे बैठना भी काफी भाता है। बिपाशा बासु की इस बात को सुनने के बाद उनके इस बिकनी प्रेम को लेकर काफी सुर्खियां बनीं।
बिपाशा बासु बॉलीवुड की एक बहुत ही बोल्ड और स्ट्रॉंग एक्ट्रेस हैं। बिपाशा बासु ने अपने करियर में अभी तक कई सारे बोल्ड किरदार किये हैं साथ ही उनकी फिल्में उनकी बोल्डनेस की वजह से ही बॉक्स ऑफिस पर चलती रही हैं। बिपाशा बासु ने अभी तक जिस्म, राज़, राज़ 2, कोरपोरेट जैसी कई बड़े बैनर की और अच्छी फिल्में की हैं। बिपासा बासु की आने वाली फिल्म् आत्मा भी एक हॉरर फिल्म है और कहा जा रहा है कि इसमें भी बिपाशा ने कई बोल्ड सीन्स दिये हैं। आत्मा फिल्म में बिपाशा बासु के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी मुख्य भूमिका में हैं। बिपाशा बासु की फिल्म आत्मा का निर्देशन किया है सुपर्ण वर्मा ने।
आत्मा फिल्म 22 मार्च को रिलीज हो रही है फिल्म में बिपाशा एक बच्ची की मां बनी हैं जिसका पति मर जाता है। कुछ साल बाद उसके पति की आत्मा दोबारा बिपाशा की जिंदगी में आती है। बिपाशा बासु जब किसी तांत्रिक के पास जाती है तो वो उसे बताता है कि उसका पति वापस लौट आया है और वो अपनी बेटी को अपने साथ ले जाना चाहता है। बिपाशा बासु अपनी बेटी को बचाने की पूरी कोशिश करती है। बिपाशा का कहना है कि ये फिल्म आम हॉरर फिल्म्स की तरह नहीं होगी। इसमें काफी कुछ नया होगा।


Click it and Unblock the Notifications











