प्यार करें तो सच्चे दिल से करें: बिपाशा बसु
बिपाशा बसु को भले ही जॉन अब्राहम से प्यार में धोखा मिला हो लेकिन आज भी उनके लिए प्यार ही पहली प्रियॉरिटी है। उनका कहना है कि वो आज भी लोगो को प्यार की भाषा आसानी से सिखा सकती हैं। इन दिनो बिपाशा सिंगल स्टेटस का मजा ले रहीं हैं।
बिपाशा अपनी आने वाली फिल्म के एक गाने में लोगों को प्यार की भाषा भी सिखा रही हैं। तो सिंगल होकर भी वह ऐसा कैसे कर सकती हैं, इस बारे में बिप्स का कहना है कि वह लोगों को प्यार की भाषा आसानी से सिखा सकती हूं।
मेरे लिए प्यार पहली प्राथमिकता है। इसमें मैं हमेशा ही इमानदार रहना चाहती हूं। जब हम प्यार की बात करते हैं तो यह केवल महिला या पुरुष का प्यार नहीं होता इस प्यार में दो्स्त, परिवार और को स्टार्स भी आते हैं। मैं लोगों को इस प्यार के बारे में आसानी से बता सकती हूं।
उन्हें अपनी रिलेशनशिप को लेकर जॉन से कई शिकायतें हैं, लेकिन वो दूसरों को सच्चे दिल से प्यार करने की नसीहत देती हैं। बिप्स कहती हैं कि जब भी आप किसी से प्यार करें, तो सच्चे दिल से प्यार करें। मेरा मानना है कि प्यार के मामले में आपको पूरी तरह ईमानदार होना चाहिए।
जॉन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बंगाली बाला का कहना है कि 'मुझे लगता है कि जॉन के साथ रिलेशनशिप खत्म होना हम दोनों के लिए फायदेमंद रहा।'


Click it and Unblock the Notifications











