2 साल की उम्र से बिपाशा को पसंद है बिकनी!

बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी बंगाली बाला बिपाशा बासु का कहना है कि वो जब मात्र 2 साल की थीं तब उन्हें उनके पापा ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया से बिकनी लाकर गिफ्ट की थी और तभी से उन्हें बिकनी का शौक चढ़ गया था। बिपाशा बासु ने ये भी कहा कि उन्हें सिर्फ फिल्म के सेट पर ही बिकनी पहनना कंफरटेबल नहीं लगता बल्कि अपनी निजी जिदंगी में भी उन्हें बिकनी पहनने का बहुत शौक है। बिपाशा बासु ने कहा कि उन्हें समुद्र तट पर बिकनी पहनकर घूमना बहुत पसंद है। बिपाशा बासु वैसे भी बॉलीवुड में अपने बोल्ड किरदारों को लेकर काफी मशहूर रही हैं। बिपाशा बासु ने कुछ दिन पहले भी कहा था कि लोग उन्हें गैरपरंपरावादी एक्ट्रेस कहते हैं। लेकिन उनकी बात का कभी भी बिपाशा ने बुरा नहीं माना क्योंकि उन्हें अपने किरयर की शुरुआत में ऐसे ही किरदार मिले थे।

बिपाशा बासु को हाल ही में मुंबई के इंडिया रिसोर्ट वियर फैशन वीक का ब्रैंड अम्बेसडर बनाया गया था और इसी इवेंट के दौरान बिपाशा बासु ने मीडिया से बातचीत के दैरान कहा "जब मैं दो साल की थी मेरे पिता ऑस्ट्रेलिया से मेरे लिए बिकनी लेकर आए थे। मेरे पास उस समय की तस्वीर भी है जो बहुत प्यारी है। तभी से मुझे समुद्र तट और सूरज की रौशनी में बैठना पसंद है। मैं पर्दे के बाहर भी बिकनी में खुद को सहज महसूस करती हूं।" बिपाशा बासु ने कहा कि उन्हें पुराने जमाने की एक्ट्रेस जीनत अमान बेहद पसंद हैं। जीनत अमान ने भी अपने समय में बिकनी पहनकर कुछ हॉट सीन्स दिये थे। बिपाशा बासु ने कहा कि वो या कोई भी कभी भी जीनत अमान की बराबरी नहीं कर सकता।

बिपाशा बासु ने कुछ समय पहले भी मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उन्हें लोग गैरपारंपरिक एक्ट्रेस कहते हैं। लेकिन सच तो ये है कि करियर की शुरुआत में आपके पास च्वाइस नहीं होती। बिपाशा ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की थी तब उन्हें इसी तरह के किरदार मिले थे और उनके सामने जो भी फिल्में आईं वो उन्हें करती चली गयीं। लेकिन उन्हें कभी भी इस बात का बुरा नहीं लगा कि लोग उन्हें गैंपरंपरावादी एक्ट्रेस कहकर बुलाते हैं। बिपाशा बासु ने कहा कि ऐसा नहीं कि उन्हें इस तरह के किरदार पसंद हैं लेकिन उनके पास जब कोई ऑप्शन नहीं था तब यही किरदार उन्हें मिले थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X