बिपाशा बसु को पसंद है बिकनी पहनना
मुंबई। आत्मा में भूतनी का रोल करने जा रहीं बिपाशा बसु को अचानक अपनी पसंद-नापसंद का खयाल आ गया और मीडिया के सामने जाहिर भी कर दिया। इंडिया फैशन वीक में गईं, तो उन्हें बिकनी में खुद की तस्वीरें याद आने लगीं और बोलीं मुझे बिकनी पहनना अच्छा लगता है।
बिपाशा बसु का कहना है कि उन्हें सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, यूं भी बिकनी पहनना अच्छा लगता है और समुद्र तट बहुत पसंद है। 34 वर्षीय बिपाशा को सोमवार को यहां इंडिया रेजॉर्ट वियर फैशन वीक का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा, "जब मैं दो साल की थी, मेरे पिता ऑस्ट्रेलिया से मेरे लिए बिकनी लाए थे। मेरे पास उस समय की तस्वीर भी है जो बहुत प्यारी है। तब से ही मुझे समुद्र तट और सूरज की रोशनी में बैठना पसंद है। मैं पर्दे के इतर भी बिकनी में खुद को सहज मेहसूस करती हूं।"
बिपाशा ने 'धूम 2' और 'प्लेयर्स' में बिकनी पहनी है। यह पूछे जाने पर कि और कौन सी बॉलीवुड अभिनेत्री बिकनी में अच्छी लगती है, बिपाशा ने कहा, "जीनत अमान...हमारे लिए उनसे मुकाबला करना बहुत मुश्किल है।"
वैसे हम आपको बता दें कि बिकनी का फंडा सीधे-सीधे आने वाली फिल्म आत्मा को प्रोमोट करना है। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बिपाशा की डरावनी फिल्म 'आत्मा' 22 मार्च को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications












