बिपाशा के 'ब्रेक फ्री' से हो जायेंगे 'वेट फ्री'
बिपाशा बसु ने इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म राज 3 के प्रमोशन में दिन-रात एक किया हुआ है। लेकिन फिल्म के प्रदर्शन के बाद वो अपने फिटनेस पर फिर से समय देंगी। लेकिन इस बार वो अपने फिटनेस टिप्स लोगों को भी बतायेंगी।
जी हां बिपाशा बसु बहुत जल्द फिटनेस मंत्र एलबम पार्ट 2 लाने वाली हैं। जिसका नाम होगा ब्रेक फ्री। बिपाशा ने दावा किया है उनके एलबम से लोगों का बढ़ा हुआ वेट बहुत आसानी से कम हो जायेगा। बिपाशा ने साल 2010 में अपना पहला एलबम निकाला था जो कि खासा हिट रहा था।
फिलहाल बिल्लो रानी 'राज 3' में खलनायिका का रोल निभा रही हैं। फिल्म में वो काला जादू करती नजर आयेंगी। फिल्म में अपने गर्मा-गर्म किरदार के बारे में बताती हुई बिपाशा ने कहा कि इस फिल्म को देखकर लोग जरूर रोमांचित हो जायेंगे। फिल्म अव्वल दर्जे की बनी है।
फिल्म में बिपाशा के साथ इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता भी है। फिल्म से भट्ट कैंप को काफी उम्मीद है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघर पहुंच रही है।


Click it and Unblock the Notifications
