#PreWeddingPics: बिपाशा बसु की शादी की रस्में शुरू....बेहद प्यारी तस्वीरें
आखिरकार 30 अप्रैल को बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और किसी भी दूल्हा - दुल्हन की तरह ये कपल भी सुपरएक्साइटेड है। शादी की रसमें शुरू हो चुकी हैं और तस्वीरें बेहद प्यारी हैं।
बिपाशा और करण की शादी की पहली रस्म शुरू हुई पूजा से और दोनों साथ में बेहद प्यारे लग रहे हैं। वहीं अब बिपाशा बसु की मेंहदी सेरेमनी शुरू हो चुकी है और फंक्शन में मेहमान पहुंचना भी शुरू हो चुके हैं। बिपाशा ने गुलाबी लहंगे के साथ एक फूलों का ताज सर पर सजाया है। तस्वीरें देखने के लिए इस तस्वीर पर क्लिक करें।

कल है बिपाशा - करण का संगीत और इसमें बिपाशा करण के बॉलीवुड फ्रेंड्स के शामिल होने की संभावना है। करण सिंह ग्रोवर के दिल मिल गए कोस्टार करण वाही ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि वो सगाई में मौजूद रहेंगे, अगर उनकी शूटिंग समय पर खत्म हो गई तो।
वहीं दृष्टि धामी के भी इस संगीत पर पहुंचने की पूरी उम्मीद है। वहीं बिपाशा के बॉलीवुड फ्रेंड्स शिल्पा शेट्टी, प्रीती ज़िंटा और रॉकी एस भी इन रस्मों में शरीक होंगे। बिपाशा ने अपनी शादी का पूरा थीम रखा है गुलाबी और यहां देखिए उनकी शादी की रसमों की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications