आमने-सामने जॉन-बिपाशा
बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी जॉन-बिपाशा अब एक-दूसरे को टक्कर देने की सोच रहे हैं। दोनों एक-दूसरे से मुकाबले को तैयार हो रहे हैं। अरे, नहीं भई मुकाबला दोनों के बीच नहीं, बल्कि दोनों की फिल्मों के बीच हैं।
दरअसल बिपाशा की 'आक्रोश' और जॉन अब्राहम की 'झूठा ही सही' एक ही दिन यानी 15 अक्टूबर को रिलीज हो रही हैं। इसलिए जॉन और बिपाशा के बीच बॉक्स ऑफिस पर जंग होना लाजमी है। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शकों को बिपाशा का आक्रोश पसंद आता है या फिर जॉन का झूठ यह तो 15 अक्टूबर को ही पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











