मुझे अपना रिश्ता मजाक नहीं बनानाः बिप्स

जॉन अब्राहम से ब्रेकअप के बाद सुर्खियों में आने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कहा है कि वह कभी भी अब सबके सामने अपने रिश्तों के बारे में बात नहीं करेंगी। फिल्म जिस्म के सेट से शुरू हुई जॉन अब्राहम की प्रेम कहानी लगभग 9 सालों तक चली और फिर उनका अलगाव हो गया।

बिपाशा का कहना है कि वास्तव में अगर मैं एक बार फिर से प्यार में पड़ती हूं तब मैं इसके बारे में बात नहीं करूंगी। इसका अंत ठीक नहीं होता और बाहरी लोग भी इसे गंदा बना देते हैं। नौ साल के आपके जीवन को मजाक की तरह नहीं लिया जा सकता है। लोगों के लिए यह काफी चटखारे के साथ पढ़ने वाली चीज होती है।

लोग यह सोचते हैं कि अगर आपका ब्रेकअप हुआ है तो आप परेशान ही दिखें। लोगों को लगता है कि अगर आप परेशान नहीं रहती हैं तो आप बुरे हैं। लेकिन अब मैं ठीक हूं और इन सब बातों का मुझ पर कोई असर नहीं पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X