सेक्सी नहीं डरावनी हैं बिपाशा बसु
बॉलीवुड की हॉट बंगाली बाला बिपाशा बसु को लोग बिल्लो रानी कहते हैं। आज ग्लैमर का पर्याय मानी जाने वाली अभिनेत्री बिपाशा बसु खुद को बेहद डरावनी मानती हैं। चौंक गये ना आप कि हम यह क्या कह गये...लेकिन दोस्तों यही सच है कि। यह कहना हमारा नहीं बल्कि खुद बिल्लो रानी का है जिन्होंने यह बात सुपर्ण वर्मा की डरावनी फिल्म 'आत्मा' का पोस्टर जारी करते हुए कही।
बिपाशा ने कहा कि मुझे लोग हॉरर फिल्मों के लिए अप्रोच करते हैं, जिसका मुझे बुरा नहीं बल्कि अच्छा लगता है। डरावनी फिल्म बनाना भी एक कला है जिसे हमारे दर्शक भी बहुत उत्सुकता से देखते हैं। मुझे अच्छा लगता है जब लोग मेरी डरावनी फिल्में पसंद करते हैं।
फिल्म राज और राज 3 डी की सफलता से उत्साहित बिपाशा बहुत जल्द सुपर्ण वर्मा की डरावनी फिल्म 'आत्मा' में लीड रोल करती नजर आने वाली हैं।फिल्म की कहानी की तारीफ करते हुए बिपाशा ने कहा कि यह एक बेहतरीन पटकथा है जिसे पढकर मुझे बहुत अच्छा लगा और उम्मीद करती हूं कि लोग भी इसे जरूर पसंद करेंगे लेकिन चूंकि कहानी संस्पेंस से भरी हुई है इसलिए मैं फिल्म की स्टोरी अभी शेयर नहीं कर सकती हूं। फिल्म के हीरो नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
