भारतीय फिल्मों की पहुंच ज्यादाः बिपाशा

आज बॉलीवुड पहले से काफी बदल चुका है। जब हम विदेश जाते हैं, तब हमें देखने मिलता है कि लोग हमें अभिनय करते देखना कितना पसंद करते हैं। हमारा नाम लेकर शोर मचाते हैं। भारतीय सिनेमा की पहुंच पहले से काफी अधिक बढ़ गई है।
फिल्मों में बदलाव आया है लेकिन हम आज भी गाने और डांस फिल्मों में पसंद करते हैं। बिपाशा ने अब तक करीब 50 फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'राज', 'जिस्म', 'रेस', 'कॉर्पोरेट' और 'लम्हा' नाम की फिल्में काफी सराही गई। वह जल्द ही हॉलीवुड की एक फिल्म 'सिंगुलरिटी' में अहम भूमिका निभा रही हैं।
यह फिल्म अंग्रेजों और मराठा के युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में बिपाशा ने मराठा योद्धा तलुजा नाइक की भूमिका निभाई है। उनके साथ फिल्म में अभय देओल और जोश हार्टनेट भी हैं।
बिपाशा सात जून से शुरू होने वाले तीन दिवसीय 13वें इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी पुरस्कार समारोह में शामिल होंगी। उन्होंन कहा कि इसके बाद वह सिंगुलरिटी के आखिरी शूटिंग के लिए लंदन चली जाएंगी। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म सर्दियों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications