घायल हुई बिपाशा बसु

फिल्म के रिलीज होने में कम समय बचा है इसलिए बिपाशा नही चाहती थी कि उनकी वजह से किसी भी प्रकार की देरी हो लेकिन इसका असर उनके गाने पर जरूर पड़ा।
फिल्म के अभिनेता नील नीतिन मुकेश के साथ एक गाने की शुटिंग के दौरान बिपाशा के घुटनों में चोट लग गई। बिपाशा ने चोट के बावजुद गाने में डांस जारी रखा।
जिससे गाने मे उनके चोटिल पैर का असर देखा जा सकता है। इस बारे मे बिप ने बताया, '' आ देखे जरा 24 मार्च को रिलीज होने वाली है इसलिए अगले पांच हफ्ते तक मैं इसके प्रमोशन पर ध्यान देना चाहती हूं।''
वही फिल्म के निर्देशक जहांगीर सुरती भी बिपाशा की निष्ठा को देखकर काफी प्रभावित है। इस फिल्म के बाद बिप राहुल ढोलकिया की फिल्म लम्हा की शुटिंग में व्यस्त हो जाएंगी।
More from Filmibeat
aa dekhen zara आ देखें जरा नील नीतिन मुकेश बालीवुड बिपाशा बसू bipasha basu bollywood neil nitin mukesh


Click it and Unblock the Notifications











