अब टीवी शो की होस्ट बनेंगी बिल्लो रानी..
जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को टीवी एक सशक्त माध्यम लगता है तो भला अमिताभ को अपना आदर्श मानने वाली बॉलीवुड कि बिल्लो रानी बिपाशा बसु..को टीवी पर काम करने में क्या परेशानी हो सकती है। खबर आ रही है कि हिंदी सिनेमा की सबसे हॉट बेब्स में से एक बिपाशा बसु बहुत जल्द एक टीवी रियलिटी शो की एंकर के रूप में लोगों के सामने आने वाली हैं।
खबर आ रही है कि बिपाशा अमेरिका के बहुचर्चित रियालिटी शो अमेरिका नेक्सट टॉप मॉडल के देशी संस्करण को होस्ट करेंगी। इस शो को केवल बिपाशा होस्ट ही नहीं करेंगी बल्कि वो शो की प्रतियोगियों के लिए मेंटर भी बनेंगी। इस शो की शूटिंग अगले महीने यानी अगस्त में शुरू हो जायेगी। सुनने में आया है कि बिपाशा अपनी इस नयी पारी को लेकर खासी उत्साहित हैं।
वैसे भी इस समय बिपाशा की बॉक्सऑफिस रिपोर्ट कुछ खास नहीं हैं। उनकी पिछली रिलीज फिल्म आत्मा ने बॉक्सऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा तो वहीं उनकी पिछली हिट फिल्म राज 3 का क्रेडिट उनसे ज्यादा ईशा गुप्ता और इमरान हाशमी को मिला ऐसे में उनके लिए टीवी पर काम करना काफी चुनौती भरा हो सकता है।
आईये जानते हैं बिपाशा के बारे में दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications