जो दिल कहता है वो ही पहनती हूं: बिपाशा बसु
फिटनेस आईकॉन बिपाशा बसु उन लोगों से काफी तंग आ चुकी हैं जिनका कहना है कि बिपाशा हमेशा टाईट कपड़ों में देखी जाती हैं। बिपाशा ने कहा कि मुझे इन लोगों से कोई पर्क नहीं पड़ता है। मैं वही पहनती हूं जो मुझे अच्छा लगता है।
प्रोर्माट के ब्रांड का उद्घाटन करते हुए बिल्लो रानी ने कहा कि वो कभी भी फैशन के नियमों का पालन नहीं करती हैं। मेरी नजर में फैशन की परिभाषा आराम से है जिन कपड़ों में आप अपने आप को सहज और सुंदर महसूस करें। इसलिए मैं फैशन की आंधी में अंधी होकर भागती नहीं।।
वैसे इन दिनों बिपाशा बसु एक हॉरर फिल्म आत्मा में बिजी है। 22 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक सुपर्ण वर्मा है। जबकि फिल्म के हीरो नवाजुद्दीन सिद्दीकी है। इस फिल्म के पोस्टर लाचिंग के मौके पर बिपाशा ने कहा था कि वो हॉरर फिल्मों क पर्याय बन गयी है जिसे वो काफी पसंद करती है।दर्शक उन्हें डरावने रोल में पसंद करते हैं यही उनके लिए काफी है। सुना है इस फिल्म के लिए बिपाशा अपने लुक पर खासा ध्यान दे रही हैं और उन्होंने अपने वजन को भी काफी कम किया है। देखते हैं कि उनकी इस कोशिश को क्या फल मिलता है?


Click it and Unblock the Notifications
