शादी नहीं करेंगी लेकिन बच्चों से प्यार हैं बिपाशा को!

बॉलीवुड की हॉट और बिंदास बंगाली बाला बिपाशा बासु ने अपने करियर में कई अच्छी और बेहतरीन फिल्में की हैं लेकिन बिपाशा बासु की निजी जिंदगी हमेशा से विवादों से घिरी रही। कभी अपने और जॉन अब्राहम के बीच के प्यार के रिश्ते को लेकर बिपाशा खबरों की सुर्खियों में बनी रहीं। और जब सालों बाद जॉन अब्राहम और बिपाशा के रिश्ते को ब्रेक लग गया तो एक बार फिर से बिपाशा सुर्खियों में आ गयीं। बिपाशा बासु ने जॉन के बाद अपनी जिंदगी में किसी को नहीं आने दिया हालांकि बिपाशा और कई एक्टरों, डायरेक्टरों के बीच अफेयर की खबरें मीडिया में आती रहीं लेकिन बिपाशा ने इन खबरों को लेकर कभी भी कुछ सफाई नहीं दी और ना ही इन खबरों को सच कहा।

जरूर देखें • हॉट बिप्‍स ने खरीदी यह सेक्‍सी कार

बिपाशा बासु आजकल एक बार फिर से सुर्खियों में हैं इस बार खबर है कि बिपाशा बासु शादी नहीं करना चाहती हैं। हालांकि बिपाशा ने ये कहा है कि उनका प्यार पर से विश्वास नहीं उठा है और ऐसा भी नहीं है कि वो कभी शादी नहीं करेंगी लेकिन जहां तक अभी की बात है तो वो फिल्हाल शादी नहीं करना चाहती हैं। बिपाशा बासु भले ही शादी के बारें में कुछ भी ना कहें लेकिन बच्चों के बारे में उन्होंने कहा कि वो बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। बिपाशा की आने वाली फिल्म आत्मा में उन्होंने एक बच्चे की मां का किरदार निभाया है। इस फिल्म के दौरान बिपाशा के अंदर भी मातृत्व की भावना आ गयी।

'आत्मा' के प्रमोशन के दौरान बिपाशा ने कहा डोयल (आत्मा फिल्म में बिपाशा की बेटी) मुझसे बहुत जुड़ गयी है। वो मेरे साथ बैठती है मेरे साथ खाती है। मां बनना बहुत मुश्किल है लेकिन ये बेस्ट एहसास है। इस फिल्म ने मुझे सिखाया है कि एक औरत के बास सबसे अच्छी चीज है कि वो मां बन सकती है। बिपाशा की इन बातों से तो यही लगता है कि बिपाशा शादी करके मां जरुर बनना चाहती हैं लेकिन शादी के बारे में बिपाशा कुछ नहीं कहतीं। अब देखना ये है कि आने वाले सालों में बिपाशा का शादी को लेकर राय बदलती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X