बिपाशा को अब फाइनली हरमन के साथ सैटल हो जाना चाहिए!

आखिरकार हाल ही में हरमन बावेजा ने ये कबूल किया कि बिपाशा बासु के साथ वो रिलेशनशिप में हैं और दोनों का अफेयर चल रहा है। बिपाशा बासु ने भी ना ना करने के बाद आखिरकार ट्विटर पर ट्वीट किया हां मैं और हरमन कपल हैं। आखिरकार मैं एक ऐसे व्यक्ति से मिली जो कि मुझसे कहीं अच्छा इंसान है। बिपाशा ने कुछ समय पहले ही शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा था कि उन्हें अपने लिए कोई परफेक्ट इंसान चाहिए। लेकिन अभी तक उन्हें कोई परफेक्ट शख्स नहीं मिला है। बिपाशा और हरमन को कई बार बाहर आउटिंग पर भी जाते हुए देखा गया। लेकिन दोनों ने हमेशा यही जताया कि वो एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं इससे ज्यादा और कुछ नहीं।
जॉन अब्राहम से अलग होने के बाद बिपाशा बासु ने खुलकर बोला था कि जॉन ने उन्हें धोखा दिया। हालांकि जॉन अब्राहम ने कभी भी अपने और बिपाशा बासु के रिश्ते के खत्म होने के बारे में किसी से चर्चा तक नहीं की। जॉन ने हमेशा यही बोला कि वो इस बारे में कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं। जॉन के इसी साल प्रिया रुंचाल के साथ शादी कर लेने के बाद से बिपाशा के फैंस चाहते हैं कि अब बिपाशा को भी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाना चाहिए और जॉन अब्राहम हरमन के साथ शादी कर लेनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications