प्यार पाकर खुश हैं बिपाशा
बॉलीवुड की बंगाली बाला बिपाशा बासु अपने जन्मदिन की पार्टी से लौटने के बाद काफी खुश नज़र आ रही हैं। हुआ कुछ यूं है कि बिपाशा बासु ने अपना जन्मदिन इस साल अपने नये ब्वॉय फ्रैंड हरमन बावेजा के साथ मनाया है और सूत्रों के मुताबिक हरमन ने बिपाशा के जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने हर वो काम किया जिससे बिपाशा को स्पेशल फील करा सकें। बिपाशा भी हरमन के साथ वक्त बिताकर काफी खुश नज़र आईं। बिपाशा और हरमन ने देर रात तक पूल पार्टी का आनंद लिया और साथ ही एक दूसरे के साथ काफी वक्त गुजारा।
बिपाशा बासु अपनी जन्मदिन पार्टी को मनाने के लिए अपने करीबी दोस्तों और बहनों के साथ गोवा गयी थीं। हरमन बावेजा ने भी उनका साथ दिया और उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए उनके साथ गोवा गये। गोवा से वापस आने के बाद कुछ समय पहले ही बिपाशा ने ट्वीट किया "जन्मदिन की इतनी सारी विशेस के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। फोन से कुछ समय के लिए दूर थी लेकिन आप सबका प्यार पाकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। आप सभी को प्यार।" उसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और साथ ही लिखा "मेरी जिंदगी के बेहतरीन दोस्तों की वजह से ये मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे बेहतरीन जन्मदिन था।"
बिपाशा की इन बातों का मतलब कोई समझ पाए या ना समझ पाए लेकिन हमें तो पता है कि बिपाशा का ये जन्मदिन इतना खास क्यों था और किसने इसे खास बनाया। बिपाशा बासु के नये लवर हरमन बिपाशा की इस खुशी का राज हैं। खैर चाहे जो भी हो लेकिन सच तो यही है कि बिपाशा बासु का जन्मदिन इतना बेहतरीन रहा ये जानकर उनके फैन्स काफी खुश हैं वैसै भी जॉन अब्राहम के साथ ब्रेकअप के बाद से बिपाशा काफी परेशान थीं थैंक्स टू हरमन कि बिपाशा अब खुश हैं। ज्ञात हो कि बिपाशा बासु और हरमन बावेजा का प्यार कुछ समय पहले जैकी भगनानी की पार्टी के दौरान परवान चढ़ था।


Click it and Unblock the Notifications
