प्रेग्नेंसी की खबरों पर बिपाशा ने तोड़ी चुप्पी..बताई सच्चाई
बिपाशा बसु ग्रोवर ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बिपाशा ने इन खबरों को अफवाह करार दिया है।
पिछले कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि बिपाशा बसु ग्रोवर जल्द ही मां बनने वाली हैं। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, बिपाशा को डॉक्टर के पास कुछ लोगों ने देखा है और भी न जाने क्या क्या। अब फाइनली बिपाशा ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ ही दी है।

बिपाशा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन किया है। बिपाशा का कहना है ''पता नहीं मेरी प्रेग्नेंसी की अफवाह कौन उड़ा रहा है। ये झूठ है और मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। आपको बता दें कि बिपाशा और करण ने करीब एक साल के अफेयर के बाद इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे।
सारा अली खान का बॉलीवुड डेब्यू..पहली बार में ही चौका!
अब बिपाशा के इस बयान से ये तो साफ हो ही गया है कि प्रेग्नेंसी की खबरें मात्र एक अफवाह थी। शायद बिपाशा को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास से कई बार लोगों को देखने से खुशखबरी का अनुमान लगाया जा रहा हो।
लेकिन कुछ भी कहो बिपाशा..फैन्स तो अब भी गुड न्यूज़ का इंतज़ार कर रहे हैं। अब उन्हें कितना इंतज़ार करना पड़ेगा वो तो बस आप ही बता सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications