मीका सिंह के आरोपों के सुन भड़कीं बिपाशा बसु , बोलीं- टॉक्सिक लोग दूसरे पर उंगलियां उठाते हैं...

Bipasha basu

Bipasha basu-Mika singh controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और अपना मदरहुड पीरियड एंजॉय कर रही हैं। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। वह आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किस्से और फोटोज फैन्स के साथ शेयर करती हैं, लेकिन हाल ही में मीका सिंह और बिपाशा बसु का विवाद सामने उखड़ आया है।

आग बबूला हुईं बिपाशा बसु
दरअसल मीका सिंह ने बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ अपना वर्क एक्सपीरियंस शेयर किया था। मीका सिंह ने डेंजरस फिल्म बनाई थी जिसमें बिपाशा और करण लीड रोक में थे। फिल्म के मीका सिंह ने प्रोड्यूस किया था। मीका ने कहा कि बिपाशा बसु सेट पर बहुत ही ड्रामा किया करती थीं। इस वजह से फिल्म की लागत 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज की गई थी। वहीं मीका सिंह के इन आरोपों के सुन बिपाशा वसु ने उनकी फटकार लगाई है। मीका सिंह के आरोपों को सुन बिपाशा आग बबूला हो गईं। चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।

बिपाशा बसु ने किया करार जवाब
इसी विवाद से जुड़ी बिपाशा बसु ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने किसी का नाम मेंशन नहीं किया है, लेकिन जिस तरह के बिपाशा कटाक्ष बोल रही हैं उससे यह साफ है कि वह मीका सिंह को करारा जवाब दे रही हैं। अपनी स्टोरी में बिपाशा लिखती हैं कि- 'टॉक्सिक लोग बवाल करते हैं। दूसरों पर उंगलियां उठाते हैं और उनपर आरोप लगाने का काम करते हैं और वह किसी भी जिम्मेदारी को लेने से बचते हैं।' इसके आगे बिपाशा आगे लिखती हैं कि- 'भगवान सभी का भला करे दुर्गा दुर्गा' और इसी के साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।

क्या कुछ कहा था मीका सिंह ने
मीका सिंह ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि आपको क्या लगता है कि उनके पास काम नहीं है ? दोनों ही घर पर बैठे हैं। अगर आप किसी तो इतना दुखी करोगे तो भगवान भी उसे देखता है।

More from Filmibeat

Read more about: bipasha basu mika singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X