Video: क्रिसमस पर नॉटी हुई बिपाशा बसु, पति और बेटी के साथ किया ऐसा सेलिब्रेशन

Bipasha Basu, Karan Singh Grover

Bipasha Basu Christmas vacation: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु इन दिनों अपनी फैमली के साथ क्रिसमस वेकेशन एजॉय करने के लिए छुट्टियों पर हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ का बहुत ही प्यारा सा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु अपने परिवार संग मस्ती के मूड में हैं।

बिपाशा बसु का शानदार क्रिसमस-

बॉलीवुड सेलेब्स क्रिसमस काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। अभी से ही सेलेब्स तैयारियां में लग गए हैं, कुछ सितारें देश में ही क्रिसमस का जश्न मनाते हैं और कुछ ऐसे हैं जो देश के बाहर क्रिसमस मनाने जाते हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी क्रिसमस मनाने के लिए देश के बाहर छुट्टियों पर हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु का एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो सामने आया है इसमें देखा जा सकता है कि वह अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ बहुत ही अच्छे तरीके से क्रिसमस एंजॉय कर रही हैं। दरअसल क्रिसमस का असली मजा लेने के लिए कपल अपनी बेटी देवी को लेकर लंदन के विंटर वंडरलैंड पहुंचे हैं।

बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी नन्ही सी जान देवी को गोद में लिए झूमती हुई नजर आ रही हैं। इसी वीडियो में करण सिंह ग्रोवर भी नजर आ रहे हैं। उनके इस क्यूट से वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

वहीं बिपाशा के अलावा करण सिंह ग्रोवर ने भी देबी के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जहां वह अपने बेटी को फायरवर्क्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में बड़ा सा क्रिसमस ट्री भी देखने को मिल रहा है। इस दौरान कपल विंटर लुक में काफी स्टाइलिश लग रहे हैं। फैंस वीडियो पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Read more about: bipasha basu karan singh grover
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X