बिपाशा का भी पीछा कर रहा है कोई

हाल ही में सलमान खान की बर्थडे पार्टी के दौरान बिपाशा बासु को अपने दोस्तो के साथ इस बारे में बात करते हुए पाया गया। बिपाशा ने कहा कि कुछ दिन पहले ही मुंबई के गोल्ड जिम में उन्होंने एक अजनबी को अपनी तरफ बड़ी ही गलत निगाहों से देखते हुए पाया और उसे देखकर बिपाशा थोड़ असहज महसूस करने लगीं। थोड़ी देर बाद वो आदमी बिपाशा के एकदम नजदीक आकर उन्हें देखने लगा और फिर तो इस बंगाली बाला का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने उस आदमी को सबक दिखाने की सोच ली। लेकिन जब तक बिपाशा ने जिम के सेक्युरिटी से कहा तब तक वो आदमी वहां से भाग गया।
अब जिम के प्रबंधक उस आदमी की सदस्यता को समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन बिपाशा बासु के दिल में एक अजीब सा डर घर कर गया है। वो बार बार उसी वाक्ये के बारे में सोच रही हैं। उनके इस डर को देखते हुए यूं लग रहा है कि अभी तक लड़कियों के लिए सबसे सेफ कही जाने वाली मायानगरी मुंबई भी अब लड़कियों को डराने लगी है। अगर बिपाशा बासु जैसी बड़ी सेलिब्रिटीज के साथ ऐसे वाक्ये हो रहे हैं तो फिर आम लड़िकयों की सुरक्षा का क्या होगा।


Click it and Unblock the Notifications











