भड़की बिपाशा बसु - मेरा वजन बढ़ते ही लोग मुझे प्रेग्नेंट बना देते हैं, ये बहुत इरिटेटिंग होता है
हिंदी सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेस में एक नाम शामिल है बिपाशा बसु का भी। हालांकि करण सिंह ग्रोवर से शादी के बाद बिपाशा ने फिल्मों से दूरी बना ली है। बड़े पर्दे से उन्होंने लंबा ब्रेक लिया है। लेकिन अपनी फिटनेस और बोल्डनेस को लेकर वह इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं।
कुछ समय पहले बिपाशा की कुछ खास तस्वीरें सामने आयी थीं। जिसके बाद से ही लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया था कि बिपाशा प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं।

यहां तक कि जब भी बिपाशा मीडिया के सामने आती हैं तो उन्हें माता-पिता बनने को लेकर कई सवाल पूछे जाते हैं। बिपाशा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें इससे चिड़चिड़ा पन महसूस होता है।


Click it and Unblock the Notifications