सलमान जिंदगी भर रहेंगे अलोन- बिपाशा बासु!
दुनिया भर में सलमान खान के चाहने वाले उस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब उनके चहेते सितारे की जिंदगी में प्यार की एंट्री होगी। कब वो दुल्हा बनेंगे और खूबसूरती से दुल्हनिया उनके जीवन को संवारेगी। लेकिन वहीं बॉलीवुड की सेक्सी अलोन एक्ट्रेस बिपाशा बासु का कहना है कि सलमान जिंदगी भर कुंवारे रहेंगे।
हालांकि बिपाशा बासु के कहने का मतलब ऐसा कतई नहीं था कि सलमान खान से कोई शादी नहीं करेगा बल्कि उनका ये मतलब था कि सलमान खान कुंवारे ही भले हैं। शादी करके उन्हें इन सब झंझटों में नहीं पड़ना चाहिए। बिपाशा बासु का मानना है कि शादी एक बहुत ही खूबसूरत संस्था है और इस संस्था में आने के लिए इंसान को किसी ऐसे की तलाश करनी चाहिए जिससे मिलकर उसे ये लगे कि इस शख्स के साथ उसे पूरी जिंदगी बितानी है।
बिपाशा बासु भी अपनी जिंदगी में कई असफल रिश्तों से जूझी हैं और वो कभी भी पीछे मुड़कर पुरानी बातों को याद करने में विश्वास नहीं रखतीं। उनका कहना है कि वो जिंदगी में आगे बढ़ती हैं और उनकी एक खासियत है कि जिन यादों को वो याद रखना चाहती हैं उन्हें ही अपने करीब रखती हैं बाकियों को वो भुला देती हैं।
तो कुल मिलाकर बिपाशा बासु की सलमान खान को ये एडवाइस है कि सलमान कुंवारे ही भले हैं और शादी करके उन्हें इन सब झंझटो में नहीं पड़ना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications












