जो काम सलमान कर सकते हैं वो कैटरीना कभी नहीं: बिपाशा बसु
जहां इससे पहले करीना कपूर, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और अदिति रॉव हैदरी सरीखीं अभिनेत्रियों ने अपने पेमेंट को लेकर एतराज दर्ज कराया था वहीं एक और अभिनेत्री है जिनकी नजर में हिरोईनों को अगर हीरो से कम पैसा मिलता है तो वो गलत नहीं हैं।जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की बिल्लो रानी बिपाशा बसु की, जिन्हें अपने पारिश्रमिक पर बिल्कुल भी एतराज नहीं हैं।

बल्कि वो तो यह कहती हैं कि इस लडा़ई में पड़ना ही नहीं चाहिए। अब बॉक्सऑफिस पर जो भीड़ सलमान खान जुटा सकते हैं वो भला कैटरीना कैफ तो नहीं कर सकती हैं। इसलिए हीरो-हिरोईनों के मेहनताने पर बहस करनी ही नहीं चाहिए।
जो काम सल्लू कर सकते हैं वो कैट नहीं...
वैसे इन दिनों बिपाशा बसु विक्रन भट्ट की फिल्म क्रियेचर 3डी को लेकर चर्चित हैं। फिल्म के बारे में बिपाशा ने कहा कि यह केवल हॉरर फिल्म नहीं है। इस फिल्म में आपको ऐसा देखने को मिलेगा, जो कि इससे पहले भारत में पहले कभी नहीं हुआ।
पहली बार बिना किसी विदेशी स्टूडियो की मदद, किसी विदेशी के यहां आए बिना हमने देश में ही 3डी में एक जीता-जगता सीजीआई जीव बनाया है।"
'क्रिएचर 3डी' में बिपाशा बसु और पाकिस्तानी अभिनेता इमरान अब्बास नकवी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं देखते हैं फिल्म पर्दे पर क्या कमाल करती है?
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/kqER_Qt2_2g?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications











